Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2019

Pics

सीनें में जुनूं, आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं | भगत सिंह

सीनें में जुनूं, आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं दुश्मन की सांसें थम जाए, आवाज में वो धमक रखता हूं   लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा मेरे लहू का हर एक कतरा,  इंकलाब लाएगा मैं रहूं या न रहूं पर, ये वादा है मेरा तुझसे  मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा  मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए बस अमन से भरा यह वतन चाहिए जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए कभी वतन के लिए सोच के देख लेना, कभी मां के चरण चूम के देख लेना, कितना मजा आता है मरने में यारों, कभी मुल्क के लिए मर के देख लेना, हम अपने खून से लिक्खें कहानी ऐ वतन मेरे करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे मैं भारतवर्ष का हरदम अमिट सम्मान करता हूं यहां की चांदनी, मिट्टी का ही गुणगान करता हूं  मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता, नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं शासक कई,  मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता

अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे​

अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे​, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे​, ज़िन्दगी है तो नए ज़ख्म भी लग जाएंगे​, अब भी बाकी हैं कई दोस्त पुराने मेरे। लू भी चलती थी तो बादे-शबा कहते थे, पांव फैलाये अंधेरो को दिया कहते थे, उनका अंजाम तुझे याद नही है शायद, और भी लोग थे जो खुद को खुदा कहते थे। हाथ ख़ाली हैं तेरे शहर से जाते जाते, जान होती तो मेरी जान लुटाते जाते, अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता है, उम्र गुज़री है तेरे शहर में आते जाते। चेहरों के लिए आईने कुर्बान किये हैं, इस शौक में अपने बड़े नुकसान किये हैं,​ महफ़िल में मुझे गालियाँ देकर है बहुत खुश​, जिस शख्स पर मैंने बड़े एहसान किये है। ​तेरी हर बात ​मोहब्बत में गँवारा करके​, ​दिल के बाज़ार में बैठे हैं खसारा करके​, ​मैं वो दरिया हूँ कि हर बूंद भंवर है जिसकी​,​​ ​तुमने अच्छा ही किया मुझसे किनारा करके। आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो, ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो, एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो, दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो। अजीब लोग हैं मेरी तलाश में मुझको, वहाँ पर...

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी, के हर ख़्वाहिश पे दम निकले

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी, के हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर भी कम निकले निकलना खुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन बहुत बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले मुहब्बत में नहीं है फ़र्क जीने और मरने का मुहब्बत में नहीं है फ़र्क जीने और मरने का उसी को देखकर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी, के हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर भी कम निकले. ख़ुदा के वास्ते पर्दा न काबे इसे उठा ज़ालिम ख़ुदा के वास्ते पर्दा न काबे इसे उठा ज़ालिम कहीं ऐसा ना हो याँ भी वही काफ़िर सनम निकले

तुम मिरा नाम क्यूँ नहीं लेतीं

चारासाज़ों की चारा-साज़ी से दर्द बदनाम तो नहीं होगा हाँ दवा दो मगर ये बतला दो मुझ को आराम तो नहीं होगा शर्म दहशत झिझक परेशानी नाज़ से काम क्यूँ नहीं लेतीं आप वो जी मगर ये सब क्या है तुम मिरा नाम क्यूँ नहीं लेतीं साल-हा-साल और इक लम्हा कोई भी तो न इन में बल आया ख़ुद ही इक दर पे मैं ने दस्तक दी ख़ुद ही लड़का सा मैं निकल आया मेरी अक़्ल-ओ-होश की सब हालतें तुम ने साँचे में जुनूँ के ढाल दीं कर लिया था मैं ने अहद-ए-तर्क-ए-इश्क तुम ने फिर बाँहें गले में डाल दीं मैंने हर बार तुझ से मिलते वक़्त तुझ से मिलने की आरज़ू की है तेरे जाने के बाद भी मैंने तेरी ख़ुशबू से गुफ़्तुगू की है चाँद की पिघली हुई चाँदी में आओ कुछ रंग-ए-सुख़न घोलेंगे तुम नहीं बोलती हो मत बोलो हम भी अब तुम से नहीं बोलेंगे

आरज़ू

मिरी अपनी और उस की आरज़ू में फ़र्क़ ये था मुझे बस वो उसे सारा ज़माना चाहिए था - बुशरा एजाज़ नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मयस्सर तो आरज़ू ही सही - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ न जी भर के देखा न कुछ बात की बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की - बशीर बद्र इंसाँ की ख़्वाहिशों की कोई इंतिहा नहीं दो गज़ ज़मीं भी चाहिए दो गज़ कफ़न के बाद - कैफ़ी आज़मी मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई - असरार-उल-हक़ मजाज़ तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी कुछ अपना हाल सँभालूँ अगर इजाज़त हो - जौन एलिया मुझे ये डर है तिरी आरज़ू न मिट जाए बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं - नासिर काज़मी तिरी आरज़ू तिरी जुस्तुजू में भटक रहा था गली गली मिरी दास्ताँ तिरी ज़ुल्फ़ है जो बिखर बिखर के सँवर गई - बशीर बद्र मुझे ये डर है तिरी आरज़ू न मिट जाए बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं - नासिर काज़मी तिरी आरज़ू तिरी जुस्तुजू में भटक रहा था गली गली मिरी दास्ताँ तिरी ज़ुल्फ़ है जो बिखर बिखर के सँवर गई - बशीर बद्र बहाने और भी होते ज...

इंसाफ़

मुन्सिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँ नहीं देते -अहमद फ़राज़ इंसाफ़ की तराज़ू में तौला अयाँ हुआ यूसुफ़ से तेरे हुस्न का पल्ला गिराँ हुआ -हैदर अली आतिश आसाँ नहीं इंसाफ़ की ज़ंजीर हिलाना दुनिया को जहाँगीर का दरबार न समझो -अख़तर बस्तवी अंजाम को पहुँचूँगा मैं अंजाम से पहले ख़ुद मेरी कहानी भी सुनाएगा कोई और - आनिस मुईन आना है तो आ राह में कुछ फेर नहीं है भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है -साहिर लुधियानवी इंसाफ़ के पर्दे में ये क्या ज़ुल्म है यारों देते हो सज़ा और ख़ता और ही कुछ है -अख़तर मुस्लिमी तुम्हारे शहर का इंसाफ़ है अजब इंसाफ़ इधर निगाह उधर ज़िंदगी बदलती है - महबूब ख़िज़ां ऐ देखने वालो तुम्ही इंसाफ़ से कहना चाँदी की अँगूठी भी है कुछ गहनों में गहना - इस्माइल मेरठी ज़ुल्म भूले रागनी इंसाफ़ की गाने लगे लग गई है आग क्या घर में कि चिल्लाने लगे - जोश मलीहाबादी मोहतसिब सच सच बता ख़ल्वत में क्या सौदा हुआ मुद्दई इंसाफ़ से महरूम कैसे हो गया - क़ासिम जलाल मुंसिफ़ को मस्लहत की ज़बाँ रास आ गई गो फ़ैसल...

नासिर काज़मी के बेहतरीन शेर

मैं सोते सोते कई बार चौंक चौंक पड़ा तमाम रात तेरे पहलुओं से आँच आई नए कपड़े बदल कर जाऊँ कहाँ और बाल बनाऊँ किस के लिए वो शख़्स तो शहर ही छोड़ गया मैं बाहर जाऊँ किस के लिए तारों का सफ़र ख़त्म हुआ तन्हाइयां तुम्हारा पता पूछती रहीं शब-भर तुम्हारी याद ने सोने नहीं दिया ये क्या कि एक तौर से गुज़रे तमाम उम्र जी चाहता है अब कोई तेरे सिवा भी हो देखते देखते तारों का सफ़र ख़त्म हुआ सो गया चाँद मगर नींद न आई मुझ को दिल डूबता जाता था इधर धूप इधर ढलती थी दिल डूबता जाता था इधर आज तक याद है वो शाम-ए-जुदाई मुझ को दिल धड़कने का सबब याद आया वो तेरी याद थी अब याद आया इस क़दर रोया हूँ तेरी याद में आईने आँखों के धुँदले हो गए कहां गईं वो सोहबतें पुकारती हैं फ़ुर्सतें कहां गईं वो सोहबतें ज़मीं निगल गई उन्हें कि आसमान खा गया ये किस ख़ुशी की रेत पर ग़मों को नींद आ गई वो लहर किस तरफ़ गई ये मैं कहाँ समा गया मय-ख़ाने का अफ़्सुर्दा माहौल तो यूँही रहना है ख़ुश्क लबों की ख़ैर मनाओ कुछ न कहो बरसातों को मुक़द्दर में नहीं तन्हाई यूँ तो हर शख़्स अक...

जुदाई

अब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करो तुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो - मुनव्वर राना बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है उसे गले से लगाए ज़माना हो गया है - इरफ़ान सिद्दीक़ी वो आ रहे हैं वो आते हैं आ रहे होंगे शब-ए-फ़िराक़ ये कह कर गुज़ार दी हम ने - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ जिस की आँखों में कटी थीं सदियाँ उस ने सदियों की जुदाई दी है - गुलज़ार कितनी लम्बी ख़ामोशी से गुज़रा हूँ उन से कितना कुछ कहने की कोशिश की - गुलज़ार मिलना था इत्तिफ़ाक़ बिछड़ना नसीब था वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था - अंजुम रहबर यूँ लगे दोस्त तिरा मुझ से ख़फ़ा हो जाना जिस तरह फूल से ख़ुशबू का जुदा हो जाना - क़तील शिफ़ाई मुझ से बिछड़ के तू भी तो रोएगा उम्र भर ये सोच ले कि मैं भी तिरी ख़्वाहिशों में हूँ - अहमद फ़राज़ कुछ ख़बर है तुझे ओ चैन से सोने वाले रात भर कौन तिरी याद में बेदार रहा - हिज्र नाज़िम अली ख़ान रुके रुके से क़दम रुक के बार बार चले क़रार दे के तिरे दर से बे-क़रार चले - गुलज़ार याद है अब तक तुझ से बिछड़ने की वो अँधेरी शाम मुझे तू ख़ामोश खड़ा था लेकि...

जावेद अख़्तर के ख़ास शेर

ग़लत बातों को ख़ामोशी से सुनना, हामी भर लेना बहुत हैं फ़ायदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता छोड़कर जिसको गए थे आप कोई और था अब मैं कोई और हूं वापस तो अकर देखिए  बहुत पहचान है आसान इसकी अगर दुखता नहीं तो दिल नहीं है हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है हम हैं मुसाफ़िर ऐसे जो मंज़िल से आए हैं जब आईना तो देखो इक अजनबी देखो कहां पे लाई है तुमको ये ज़िंदगी देखो अब अपना कोई दोस्त कोई यार नहीं है हैं जिसकी तरफ़, वो भी तरफ़दार नहीं है कौन दोहराए फिर वही बातें ग़म अभी सोया है, जगाए कौन मुझ को बिखरना था जो ये घेरा नहींं होता मैं अपना भी न होता जो तेरा नहीं होता  दिल को घेरे हैं रोज़गार के ग़म रद्दी में खो गई किताब कोई कभी ये लगता है अब ख़त्म हो गया सब कुछ कभी ये लगता है अब तक तो कुछ हुआ भी नहीं 

मशहूर शायर जॉन एलिया के चुनिंदा बड़े शेर

बहुत नज़दीक बहुत नज़दीक आती जा रही हो बिछड़ने का इरादा कर लिया क्या बिन तुम्हारे कभी नहीं आयी क्या मेरी नींद भी तुम्हारी है उस से भी अब उस से भी अब कोई बात क्या करना ख़ुद से भी बात कीजे कम-कम जी मैं ख़ुद नहीं हूं और कोई है मेरे अंदर जो तुम को तरसता है, अब भी आ जाओ कोई नहीं यहां खामोश कोई नहीं यहां खामोश, कोई पुकारता नहीं शहर में एक शोर है और कोई सदा नहीं ख़ामोशी से अदा हो रस्मे-दूरी कोई हंगामा बरपा क्यूं करें हम हरिक हालत के हरिक हालत के बैरि हैं ये लम्हे किसी ग़म के भरोसे पर न रहियो अब हमारा मकान किस का है हम तो अपने मकां के थे ही नहीं  जा रहे हो तो जाओ जा रहे हो तो जाओ लेकिन अब याद अपनी मुझे दिलाइयो मत हम आंधियों के बन में किसी कारवां के थे जाने कहां से आए थे, जाने कहां के थे और तो हमने क्या किया और तो हमने क्या किया अब तक ये किया है कि दिन गुज़ारे हैं मेरी जां अब ये सूरत है कि मुझ से तेरी आदत छुड़ाई जा रही है दिल जो दीवाना नहीं दिल जो दीवाना नहीं आख़िर को दीवाना भी था...

जॉन एलिया - कैसे कहें कि तुझ को भी हम से है वास्ता कोई

जॉन एलिया कैसे कहें कि तुझ को भी हम से है वास्ता कोई तू ने तो हम से आज तक कोई गिला नहीं किया तू मुझे ढूँढ़ मैं तुझे ढूंढ़ूं कोई हम में से रह गया है कहीं  अब मेरी कोई ज़िंदगी ही नहीं अब भी तुम मेरी ज़िंदगी हो क्या सब दलीलें तो मुझ को याद रहीं बहस क्या थी उसी को भूल गया